पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेटी से आभूषण और नकदी चुरा ले गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावटी के पास गुर्जरपाड़ा में दरवाजे की सांकल खोलकर घुसे आरोपी ने पेटी का नकूचा तोड़कर चांदी के आभूषण और नकदी चुराए। पड़ोसी नाबालिग पर शंका करते हुए महिला ने रावटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। गुर्जरपाड़ा निवासी सोनी पति बहादुर मईडा ने पुलिस को बताया गुरुवार सुबह करीब 6 बजे घर के दरवाजे की सांकल लगाकर परिवार के लोग खेत पर गए थे। शाम 5 बजे लौटे तो दरवाजा खुला मिला और अंदर पेटी का नकूचा टूटा था। नकूचा तोड़कर आरोपी चांदी की हसली और साकली तथा 4 हजार रुपए नकदी ले गया।

खबरें और भी हैं...