पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोपेड की टक्कर से पैदल राहगीर घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | शहर सराय में शनिवार दोपहर मोपेड की टक्कर से पैदल राहगीर युवक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मोपेड भगा ले गया। माणकचौक थाने में आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में घायल मुबारिक पिता मुन्ना कुरैशी (30) निवासी सुभाष नगर को सिर और कंधे पर चोट लगी है। मुबारिक ने बताया वह छुट्टी मजदूरी करता है। दोपहर 1.30 बजे शहर सराय से पैदल घर जा रहा था। पीछे से मोपेड की टक्कर से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद रिश्तेदार आजम और नासिर ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

खबरें और भी हैं...