पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में 230 यात्रियों को रामेश्वरम् तीर्थ जाने के लिए दी विदाई

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में 230 यात्रियों को रामेश्वरम् तीर्थ जाने के लिए दी विदाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ ने रेलवे स्टेशन पर रामेश्वरम् तीर्थ जाने वाले 230 यात्रियों को सम्मान देकर विदा किया। महापौर डॉ. सुनीता यार्दे ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बुजुर्गों के लिए अद्भुत योजना चालू की है। इसका लाभ प्रदेश के करीब 5 लाख बुजुर्ग उठा चुके हैं। बुजुर्गों के आशीर्वाद से भाजपा आगामी चुनावों में फिर सरकार बनाएगी।

भारतीय मजदूर संघ प्रदेश मंत्री शिवलहरी शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला मंत्री देवेंद्र वाधवा, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष जयवंत कोठारी ने भी सं‍बोधित किया। प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुनील सारस्वत ने स्वागत भाषण दिया। अनिता कटारिया, मोनिका सोनी, राकेश परमार, मोहन वर्मा, दिनेश राठौर मंचासीन थे। स्वागत अनोखीलाल पाटीदार, प्रहलाद राठौड़, विवेक शर्मा, महेंद्र शर्मा, विजय टेलर, हरीश पाटीदार आदि ने किया। संचालन दीनदयाल मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार ने किया। आभार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक योगेश केथवास ने माना।

तीर्थ दर्शन योजना का अब तक 5 लाख से ज्यादा बुजुर्ग लाभ उठा चुके हैं

तीर्थयात्रियों का सम्मान करते मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ व भाजपा के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...