पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • बिजली कंपनी अधिकारी काम के तरीके सुधारें जितेंद्र गेहलोत

बिजली कंपनी अधिकारी काम के तरीके सुधारें- जितेंद्र गेहलोत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी कार्यप्रणाली सुधारें। मौके पर जाकर समस्याएं देखें। अधूरे काम को तत्परता से करवाएं। अधूरे कामों के जिम्मेदार ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। यह बात कलेक्टोरेट में हुई जिलास्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में अध्यक्षता करते आलोट विधायक जितेंद्र गेहलोत कही।

विधायक गेहलोत ने कहा दीनदयाल ज्योति योजना में 515 काम पूरे की जानकारी तो अधिकारियों ने दी है लेकिन सभी विधायकों को दी जाए ताकि मौके पर जाकर जांच की जा सके। 15 जून के बाद फिर बैठक करेंगे और इन कामों की समीक्षा करेंगे। दीनदयाल ज्योति योजना में 66 करोड़ रुपए करना है, इसमें से 45 करोड़ के काम हो चुके हैं। नवंबर तक बाकी काम किए जाएंगे। बिजली से जुड़ी समस्याएं निपटाने के लिए शिविर लगाने के लिए कहा। विधायक सैलाना संगीता चारेल तथा विधायक रतलाम-ग्रामीण मथुरालाल डामर ने अधूरे कामों के बारे में बताया।

महापौर ड़ाॅ. सुनीता यार्दे ने फोरलेन मार्ग पर शिफ्टिंग संबंधी काम में ढिलाई बरतने पर असंतोष जताया। नगर पालिका जावरा अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने बताया कुछ लाइनमैन ने निजी तौर पर अटेंडर रख लिए हैं, जिन्हें हटाया जाए। कलेक्टर रुचिका चौहान ने विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री बीएल चौहान को समस्याएं हल करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...