पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • हड़ताल से मंदसौर नीमच में कल 500 बसें नहीं चलेंगी

हड़ताल से मंदसौर-नीमच में कल 500 बसें नहीं चलेंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यात्री बसों का किराया 40 फीसदी तक बढ़ाने की मांग को लेकर 21 मई को नीमच-मंदसौर जिले की करीब 500 बसों का संचालन नहीं हाेगा। एक दिनी हड़ताल के दौरान सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। हालांकि शादी व लंबी यात्रा वाली बसों का आवागमन जारी रहेगा।

मोटर मालिक संघ अध्यक्ष शिखर रातड़िया ने बताया फिलहाल 21 को एक दिनी हड़ताल तय हुई है। आश्वासन ना मिलने पर अगला फैसला भी लेंगे। मंदसौर-नीमच के सभी रूटों जैसे जावद, मनासा, सीतामऊ, गरोठ, भानपुरा से लेकर रतलाम रूट तक के वाहन नहीं चलेंगे। बस संचालकों से चर्चा के बाद उक्त निर्णय लिया है।

रॉयल बस के संचालक बबलू कुरैशी ने बताया टॉयर, आईल, स्टॉफ समेत अन्य मेंटनेंस का खर्च भी बढ़ा गया है। जिससे बसों का संचालन मुश्किल हो गया है। बस संचालन से जुड़े जगदीश मंडवारिया ने बताया समय के साथ मांगों पर विचार होना चाहिए। नीमच से मनासा, जीरन, भादवामाता, सिंगोली, रामपुरा, कुकड़ेश्वर, रतनगढ़ सहित अन्य गांवों में बसों का संचालन नहीं होगा। बस मालिकों ने हड़ताल को लेकर रणनीति तैयार कर ली है।

खबरें और भी हैं...