पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • रिंग रोड के टेंडर 16 ठेकेदारों ने भरे, तारीख निकलने के बाद भी वेबसाइट नहीं खुलने से पता नहीं चला किसने कितने रेट भरे

रिंग रोड के टेंडर 16 ठेकेदारों ने भरे, तारीख निकलने के बाद भी वेबसाइट नहीं खुलने से पता नहीं चला किसने कितने रेट भरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के बाहरी रोड को जोड़ने के लिए बनने वाले 24 किमी लंबे सिटी रिंग रोड के लिए 16 ठेकेदारों ने ऑनलाइन टेंडर भरे। ये टेंडर 10 मई को खुलना थे लेकिन भोपाल कार्यालय में साइट ओपन नहीं होने से पता नहीं चल पाया किसने कितनी राशि भरी। सूची बनाकर टेंडर स्वीकृति के लिए राज्य शासन को नहीं भेजी जा सकी। पहले भी टेंडर नहीं आने, निर्माण राशि और मुआवजा राशि समान होने जैसी समस्या के कारण रिंग रोड का काम टलता रहा है। अब टेंडर खुलते हैं तो 15 जून से बारिश का मौसम शुरू हो जाएग।

रतलाम के एक ओर सालाखेड़ी से बंजली बायपास तक 9 किमी फोरलेन (महू-नीमच) है। बंजली बायपास से बंजली तक 4.6 किमी टू लेन है। शहर के चारों ओर बाहरी सड़क के लिए बंजली से सागोद, जुलवानिया, हरथली होते हुए करमदी (झाबुआ रोड) तक का 24 किमी का हिस्सा बनना है। इसके बनने से रिंग पूरी होगी। इसके लिए पहले एक टेंडर नहीं आया था इस बार 10 मई को खुलने वाले टेंडर के लिए 16 ठेकेदारों ने टेंडर भरे। सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण साइट खुल ही नहीं पा रही है। विभाग के भोपाल कार्यालय को पता नहीं चल पा रहा है कि किस ठेकेदार ने निर्माण की कितनी राशि भरी।

यह परेशानी आई रिंग रोड में अब तक

सीएम ने सितंबर 2015 में 19 किमी रिंग रोड बनाने की घोषणा की थी। 26 करोड़ मंजूर किए थे।

पीडब्ल्यूडी ने 44 करोड़ की डीपीआर बनाई। 22 करोड़ निर्माण के और इतनी ही राशि मुआवजे की।

निर्माण व मुआवजा बराबर होने से शासन ने निर्माण का 10 से 20 फीसदी ही मुआवजा देने के लिए कहा।

फिर से डीपीआर बनी तो बंजली से चार किमी आगे खसकाया तो रोड बंजली के आगे से करमदी तक 24 किमी का हो गया। निर्माण 40 करोड़ और मु‌आवजा 4 करोड़ की डीपीआर बनी।

शहर से नहीं निकल सकेंगे भारी वाहन

रतलाम शहर के बाहर से भारी वाहन निकलेंगे। बंजली, सागोद, जुलवानिया, हरथली सहित पंद्रह से अधिक गांवों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। किसान अपनी उपज, सब्जी, दूध आदि आसानी से शहर तक पहुंचा सकेंगे।

10 को खुलना थे टेंडर, वेबसाइट खुले तो मंजूरी के लिए शासन को भेजें

फैक्ट फाइल

24 किमी लंबा होगा सिटी रिंग रोड

7 मीटर चौड़ी होगी सड़क

2-2 मीटर दोनों तरफ शोल्डर रहेंगे

नहीं खुले टेंडर

10 मई को टेंडर खुलना थे लेकिन सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण अब तक टेंडर नहीं खुले हैं। प्रदेश कार्यालय गड़बड़ी दूर करने में लगा है। जावेद शकील, ईई-पीडब्ल्यूडी

खबरें और भी हैं...