प्रतापगढ़ (राजस्थान) से रतलाम आ रही पिकअप सरवन के पास ब्रेक फेल होने से पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में पिकअप में सवार पांच लोगों को चोट लगी। पांचों को 108 एम्बुलेंस ने दोपहर 3.30 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया अधिक चोट लगने पर चालक तथा एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना में पिकअप चालक नारायण पिता मनजी निनामा (40) निवासी प्रतापगढ़ का कंधा और दाहिना हाथ तथा रकमेश्वर पिता गौतम मईड़ा (22) निवासी परतीपुरा (प्रतापगढ़) की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। दुर्घटना में पिकअप सवार कैलाश पिता सलूड़ा मईड़ा (27), धनिया पिता धोला मईड़ा (55) और विकास पिता गौतम मईडा (18) को भी हाथ-पैर में चोट लगी है। धनिया ने बताया उनका मकान बन रहा है। निर्माण सामग्री लाने के लिए नारायण की पिकअप से रतलाम जा रहे थे। चालक नारायण ने बताया सरवन से आगे निकलते ही ब्रेक फेल हुआ और टायर पंक्चर हो गया। अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकरा गई।