पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • नामली में सोयाबीन चुरा रहे युवक को पकड़ा

नामली में सोयाबीन चुरा रहे युवक को पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | नामली कृषि उपज मंडी में शनिवार सुबह सोयाबीन चुरा रहे युवक को व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी युवक नशे का आदी है। उसपर पूर्व में मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार मंडी व्यापारी नामली निवासी मुकेश पिता बद्रीलाल राठौड़ शनिवार सुबह किसानों से खरीदे सोयाबीन का ढेर लगवाया था। करीब 8.15 बजे जाट मोहल्ला निवासी सुभाष पिता भेरूलाल (35) उनके सोयाबीन के ढेर से बोरी में सोयाबीन भरते दिखा। मुकेश को देखकर सुभाष ने भागने की कोशिश की। व्यापारियों की मदद से उसे पकड़कर नामली थाने ले गए। एएसआई कैलाश जोशी ने बताया चोरी का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी सुभाष को न्यायाधीश राकेश पाटीदार के सामने पेश किया जहां से उसे 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए।

खबरें और भी हैं...