रतलाम | रावटी में शनिवार दोपहर को कार की चपेट में आए 8 वर्षीय बालक का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक कार भगा ले गया। घायल बालक को रावटी अस्पताल ले गए जहां से रतलाम रैफर कर दिया। रावटी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार कोटड़ा निवासी 25 वर्षीय अनु पति तोलसिंह भूरिया शनिवार को 8 वर्षीय बेटे कमलेश को लेकर रावटी बाजार में बकरा बेचने आई थी। घर लौटने के लिए दोपहर को बस स्टैंड पर मैजिक के इंतजार में खड़ी थी। साइड से कार से टक्कर लगने पर 8 वर्षीय बेटा कमलेश फेंका गया। उसे रावटी अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद 3.15 बजे रतलाम रैफर कर दिया।