रतलाम | क्षत्रिय समाज की संस्था राजपूत क्लब में जिलाध्यक्ष फतेहसिंह राठौर ने उपाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की। नियुक्ति क्लब के संरक्षक केके सिंह व डॉ. वीएस चौहान की सहमति से दी गई। उपाध्यक्ष अजयपालसिंह सोनगरा नामली, राजेंद्रसिंह सिसौदिया धारियाखेड़ी, दिनेशसिंह राठौर मसवाड़िया, सुरेंद्रसिंह सोलंकी आलोट, कोषाध्यक्ष शैलेंद्रसिंह चुंडावत अठाना, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्रसिंह डोडिया पिपलौदा आदि को मनोनीत किया।