रतलाम | रेलवे अस्पताल में शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया। पीआरओ जेके जयंत ने बताया अस्पताल के 56वें स्थापना दिवस पर लगे शिविर में 70 यूनिट रक्त हुआ। डीआरएम आरएन सुनकर, एडीआरएम केके सिन्हा मौजूद थे। शिविर मानव सेवा समिति के संस्थापक ज्ञानमल सिंघावत, डॉ. इंदरमल मेहता के सहयोग से लगाया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एके मालवीय के नेतृत्व में डॉ. राजीव दशोत्तर, डॉ. अविनाश चंद्र आदि मौजूद थे।