पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘गर्भवती को मिले बेहतर सुविधा’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृृषि मंडी का विश्वनाथन ने निरीक्षण किया

भास्कर संवाददाता | रतलाम

एनआरएचएम के एमडी एस. विश्वनाथन शनिवार को शहर में रहे। मंडी निरीक्षण के बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक सर्किट हाऊस में ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रस्तुति सहायता योजना की समीक्षा की। एमडी ने गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली स्वास्थ्य व सरकारी सुविधाओं में किसी तरह की कोताही न बरतने के साथ बेहतर व्यवस्था देने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान जांच पर 4 हजार रुपए नकद व प्रसव के बाद पंजीयन व जन्म के समय टीकाकरण पर 12 हजार रुपए देने की समीक्षा की। उन्होंने जिले में गर्भवती महिलाओं को लेकर किए जा रहे सर्वे की समीक्षा की। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे के साथ सभी बीपीएम मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...