भरावा की कुई स्थित शेषनारायण मंदिर में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का 23 मई से किया जाएगा। आयोजन श्रीमद् भागवत गीता पर्व सप्ताह ट्रस्ट बोर्ड, श्री मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज द्वारा होगा।
आचार्य पंडित दुर्गाशंकर ओझा के मुखारविंद से दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक प्रवचन होंगे। 22 मई को शाम 7 बजे पंडित दुर्गाशंकर ओझा के निवास धनजी भाई का नोहरा से पोथी का चल समारोह निकाला जाएगा। कथा में नृसिंह अवतार, एकादशी व्रत कथा, वामन अवतार, राम अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंद महोत्सव, माखनलीला, रामलीला, गोवर्धन पूजा, अन्नकूट एवं रुक्मिणी विवाह का आयोजन होगा। समापन 29 मई शाम 6 बजे पंडित दुर्गाशंकर ओझा का सम्मान एवं शोभायात्रा के साथ होगा। 30 मई को सुबह 9 बजे गीता पाठ किया जाएगा। संस्थापक अध्यक्ष नवनीत कुमार जलोतिया, संरक्षक मोहनलाल मिंडिया, प्रकाश सोलीवाल, जगदीशचंद्र भामा, अध्यक्ष संजयकुमार अग्रोया, सचिव रमेशचंद्र कड़ेल, उपाध्यक्ष राजकुमार देवाल आदि ने उपस्थित रहने की अपील की।