विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता कोमल धुर्वे ने तीन दिन पहले मंडी में प्याऊ लगाई है। इसमें उनका पोस्टर है। पहले दिन प्याऊ में भरपूर पानी था। अब प्याऊ में पानी नहीं मिल रहा। मंडी में प्याऊ सहित अन्य कोई सेवा करने पर मंडी समिति की अनुमति लेना पड़ती है। अनुमति नहीं लेने से मंडी प्रशासन उनके पोस्टर हटाएगा। सचिव एम. एल. बारसे ने बताया कोई भी मंडी में प्याऊ लगा सकता है। लेकिन समिति से परमिशन लेना होती है। कोई राजनीतिक पार्टी अपना पोस्टर नहीं लगा सकती। धुर्वे ने बताया मंडी प्रशासन से मौखिक परमिशन ली थी। आज लिखित में ले लेंगे। पोस्टर हटा लेंगे। एक माह प्याऊ पर 40 कैन पानी उपलब्ध कराएंगे।