रतलाम | डीआरएम ऑफिस के समिति कक्ष में शनिवार को इंजीनियरिंग विभाग ने पटरी को वेल्डिंग के लिए नई प्रणाली सिंगल शॉट क्रूसिबल के बारे में प्रशिक्षण दिया। रेलों की निगरानी व रेलों को वेल्ड के दौरान की सावधानियां तथा रेल वेल्डिंग फैलियर के बारे में बताया। इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण वरिष्ठ मंडल इंजीनियर लोकेश कुमार के नेतृत्व में दिया। डीआरएम आरएन सुनकर, एडीआरएम केके सिन्हा, एडीआरएम लोकेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर लोकेश कुमार, योगेश शर्मा आदि शामिल हुए। प्रशिक्षण वेल्डिंग मटेरियल सप्लाई करने वाली कंपनी आईटीसी कानपुर के टेक्नीशियनों ने दिया। कर्मचारियों से परेशानियों व समस्याओं के बारे में चर्चा की।