पंचायतीराज समन्वयक समिति का संयोजक रतलाम जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़ को बनाया गया है। समिति का गठन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर किया गया है। अध्यक्ष रीवा के अभय मिश्रा को बनाया गया है तो प्रवक्ता की जिम्मेदारी रीवा के मुनीष तिवारी को दी है। नियुक्ति का पत्र संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने जारी किया है। धाकड़ ने बताया पंचायतीराज समन्वयक समिति से प्रदेश की हर पंचायत को जोड़ा जा रहा है। पंचायतीराज समन्वयक समिति का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़।
सरपंच-सचिवों को दिलाएंगे उनका अधिकार
जिला पंचायत उपाध्यक्ष धाकड़ ने बताया सरपंचों के अधिकार खत्म कर दिए हैं। वे अपने ही गांव में अपनी इच्छानुसार विकास कार्य नहीं करवा पा रहे हैं। मनरेगा का रुपया समय पर नहीं मिलने से गांवों के काम रुके पड़े हैं। गांवों में नौकरशाही हावी हो रही है और हर निर्णय सचिव ही ले रहे हैं। पंचों को मानदेय तक नहीं मिल रहा है। 1994 के पंचायतीराज को जस का तस लागू करवाने के लिए समिति द्वारा आंदोलन किया जाएगा।