पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • आरोपी फरियादी के बयान लिए टीम ने रिपोर्ट नहीं सौंपी

आरोपी-फरियादी के बयान लिए टीम ने रिपोर्ट नहीं सौंपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रियावन में मेडिकल स्टोर पर डॉक्टर के बिना लिखे गर्भपात की दवाई मिलने की शिकायत के बाद कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच टीम ने आरोपी व फरियादी के बयान तो ले लिए और रिपोर्ट सीएमएचओ को सौंप दी लेकिन सीएमएचओ ने रिपोर्ट अब तक कलेक्टर को नहीं दी है।

पिछले हफ्ते रियावन सरपंच सूरजबाई धाकड़ के बेटे गणपत ने कलेक्टर को वीडियो रिकॉर्डिंग सौंपते हुए गांव के सौभाग्य मेडिकल स्टोर पर डॉक्टर के बिना लिखे गर्भपात की दवाई मिलने की शिकायत की थी। रिकॉर्डिंग में दुकान संचालक गोली का दाम बताते और रुपए गल्ले में डालते दिख रहा था। कलेक्टर रुचिका सिंह ने पीसीपीएनडीटी एक्ट की नोडल अधिकारी वर्षा कुरील को जांच सौंपी। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने ड्रग इंस्पेक्टर सारिका अग्रवाल, पीसीएनडीटी एक्ट की नोडल अधिकारी कुरील और जिला महामारी नियंत्रक प्रमोद प्रजापति को जांच करने मेडिकल स्टोर पर भेजा। बुधवार को टीम गांव पहुंची और मेडिकल स्टोर संचालक विशाल जैन के बयान लिए। दूसरे दिन गुरुवार को फरियादी गणपत धाकड़ के भी बयान लिए। टीम ने जांच रिपोर्ट सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे को दे दी है लेकिन सीएमएचओ ने अब तक जांच रिपोर्ट कलेक्टर को नहीं दी है।

एक्सपर्ट से जांच करवाएंगे वीडियो रिकॉर्डिंग की

आरोपी-फरियादी के बयान ले लिए हैं। बाकी दस्तावेज को एकजाई कर शनिवार को रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेंगे। वीडियो रिकॉर्डिंग में वैसे तो कोई कट नहीं दिख रहा है लेकिन फिर भी इसकी एक्सपर्ट से जांच करवाएंगे।

खबरें और भी हैं...