पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • ट्रांसप्लांट से पहले ही तेज हवा से गिरे तीन पेड़, निगम के अस्थायी कर्मचारी सहित दो घायल

ट्रांसप्लांट से पहले ही तेज हवा से गिरे तीन पेड़, निगम के अस्थायी कर्मचारी सहित दो घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेज हवा से शुक्रवार को ट्रांसप्लांट करने से पहले बाजना बस स्टैंड पर तीन पेड़ गिर गए। एक पेड़ बिजली पोल पर गिरा तो पोल तार सहित नीचे आ गया। पेड़ व पोल की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके पहले पेड़ गिरने से निगम कर्मचारी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। हादसे में दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है।

फोरलेन बनाने से पहले वहां लगे पेड़ ट्रांसप्लांट का अभियान चल रहा है। छह पेड़ों के आसपास 4 से 6 फीट खुदाई की थी। शुक्रवार सुबह 10 बजे सबराती टेंट हाउस के बाहर लगा पीपल तेज हवा से गिर गया। इसने नीम को भी चपेट में ले लिया। नीम का पेड़ गिरते समय दूसरे पीपल से टकराया तो उसकी छंटाई कर रहा निगम का अस्थायी कर्मचारी सीताराम गामड़ (35) इलेक्ट्रॉनिक आरी दायें पैर पर लगने से घायल हो गया।

एक घंटे बाद तीसरा पेड़ गिरा, पोल के नीच दब गया व्यक्ति, लोगों ने निकाला और अस्पताल पहुंचाया

पोल के नीचे दबे पाउच की दुकान लगाने वाले रमेश। फोटो मानस व्यास

गुलमोहर का पेड़ बिजली पोल को साथ लेकर गिरा

हादसे के एक घंटे बाद सुबह 11 बजे जैन स्कूल के बाहर गुलमोहर का पेड़ भी गिर गया। इसके आसपास भी चार फीट खुदाई की थी। गुलमोहर गैरेज की बंद गुमटी पर गिरा और पोल को गिरा दिया। पेड़ व पोल गुटखा-पाउच की दुकान लगाने वाले रमेश पिता मथुरालाल राठौर (55) निवासी मोतीनगर पर गिर गए। रमेश पोल के नीचे दब गए। पेड़ ट्रांसप्लांट करने वाली टीम पहले उन्हें सीएचएल अस्पताल ले गई। प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल ले गए। रमेश के बेटे महेश ने बताया पिता के हाथ, कंधे, सिर और चेहरे पर चोट आई है। कंधे का एक्सरे करवाया है।

राठौर को निकालने का जतन।

घायलों को पांच लाख मुआवजा दें

पूर्व महापौर पारस सकलेचा मौके पर पहुंचे और घायलों को पांच-पांच लाख रुपए देने की मांग की। उन्होंने कहा कलेक्टर को सूचना दी तो पौने 12 बजे एसडीएम को भेजा। ऐसे पेड़ हटाए जा रहे हैं जो रोड पर नहीं आते। इधर सांसद प्रतिनिधि राकेश झालानी ने बताया घायल रमेश राठौर का जिला अस्पताल में सही इलाज नहीं किया। दोपहर में वे अस्पताल पहुंचे और ठीक से इलाज करवाया।

सिर व मुंह से खून बहने लगा।

जिला अस्पताल में भर्ती रमेश राठौर।

जड़ें गहरी नहीं होने से तेज हवा से गिरे

पर्यावरणविद् प्रेम जोशी ने बताया पेड़ों को बांधकर रखा था। जड़ें गहरी नहीं होने से तेज हवा के कारण पेड़ गिरे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सुरक्षा बेहतर करेंगे।

सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त थे- एडीएम डॉ. कैलाश बुंदेला का कहना है सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम के बाद भी तेज हवा से हादसा हुआ। वहां लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है, फिर भी लोग दुकान लगा रहे हैं। घायलों का इलाज हो रहा है।

खबरें और भी हैं...