રતલરતલરતरतलाम | बाजना बस स्टैंड फोरलेन निर्माण के चलते बिजली कंपनी शनिवार को बाजना बस स्टैंड एवं आसपास के इलाकों में बिजली पोल शिफ्टिंग का काम करेगी। इससे विरियाखेड़ी, मुखर्जी नगर, सागोद रोड, ईश्वर नगर, बाजना बस स्टैंड, गोशाला रोड, पटेल कॉलोनी, कलीमी कॉलोनी, सुयोग परिसर, मंगल मूर्ति, डोंगरानगर, रिद्धि सिद्धि कॉलोनी, वेद व्यास कॉलोनी, शहर सराय, बालाजी नगर एवं आसपास बिजली सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी।