रतलाम | फोरलेन पर आरटीओ ऑफिस के पास गुरुवार रात कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे इंदौर निवासी युवक की मौत हो गई। आरोपी चालक कार भगा ले गया। शुक्रवार सुबह पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। स्टेशन रोड पुलिस के अनुसार जनता क्वार्टर नंदा नगर इंदौर निवासी अजयसिंह पिता उदयसिंह (38) रतलाम में आरटीओ ऑफिस के पास स्थित सांवरिया ट्रांसपोर्ट का ट्रक चलाता था। गुरुवार रात सड़क पार करते समय कार की टक्कर से घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
अजय सिंह