रतलाम | बरबड़ रोड हनुमान मंदिर स्थित कृष्ण मंडपम् में विश्वकर्मा पांचाल महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन 20 मई को होगा। आयोजन सुबह 9 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा। विश्वकर्मा पांचाल महासभा के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश चितरोड़े ने बताया समारोह में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों का सम्मान होगा। साथ ही प्रदेश के मनोनीत पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह होगा। प्रदेश कार्यकारिणी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी व ट्रस्टी मंडल की बैठक भी होगी।