रतलाम | मप्र रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन रतलाम के मोहित शुक्ला बने हैं। चुनाव में प्रदेश के 44 जिलो के प्रतिनिधियों ने मतदान किया। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन सोमानी ने दी। प्रदेश के 6 जिलों में प्रतिनिधि के चुनाव नहीं होने से प्रदेश चुनाव में 45 जिलों के प्रतिनिधियों को पहुंचना था लेकिन गुना के नहीं पहुंचे। राजभवन भोपाल में हुए चुनाव में वाइस चेयरमैन के लिए मोहित शुक्ला, शहडोल के डॉ. जीएस परिहार वमंदसौर के संजय पोरवाल मैदान में थे। शुक्ला को 23, डॉ. परिहार को 19 और पोरवाल को 2 वोट मिले। चेयरमैन खरगोन के आशुतोष पुरोहित बने। राजभवन के प्रिंसिपल सेक्रेटरी एम.मोहन ने चुनाव आयोजन की अध्यक्षता की।