रतलाम | शास्त्री नगर में श्रीसाईं मंदिर के पास विश्वकर्माधाम में श्रद्धालुओं द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ब्रह्म ऋषि हेमंत कश्यप रोज दोपहर 3 बजे कथा वाचन कर रहे हैं। कथा विश्राम 22 मई को होगा। कथा के तीसरे दिन ध्रुव एवं प्रहलाद चरित्र का वाचन किया गया। चौथे दिन समुद्र मंथन एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पांचवें दिन श्रीकृष्ण बाललीला व छप्पन भोग, छठे दिन रुक्मिणी विवाह तथा सातवें दिन सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष के साथ कथा का विश्राम होगा। श्री जूना गुजराती लोहार सुतार पांचाल समाज अध्यक्ष मनोहरलाल पांचाल ने धर्मलाभ लेने की अपील की।