पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • जीपीएफ के हिसाब में गड़बड़, सालभर में जो राशि कटी, उसमें से कई मिसिंग हो गई

जीपीएफ के हिसाब में गड़बड़, सालभर में जो राशि कटी, उसमें से कई मिसिंग हो गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीपीएफ के रिकॉर्ड में गड़बड़ आ रही है। एजीएम ग्वालियर के यहां राशि तो कट गई लेकिन यह जुड़ी नहीं और कुछ महीनों से राशि मिसिंग आ रही है। उसे सुधरवा जाए ताकि हिसाब मिल सके। शुक्रवार को यह शिकायत उत्कृष्ट स्कूल के व्याख्याता अरविंद गुप्ता, सैयद ताहिर अली ने की।

मौका था सागोद रोड उत्कृष्ट स्कूल में शिक्षकों के व्यक्तिगत परिवेदना शिविर का। जिला पंचायत सीईओ सोमेश मिश्रा, प्रभारी डीईओ अमर वरधानी और बीईओ एम.एल. डामर ने शिक्षकों की शिकायतें सुुनीं। इसके बाद इनके निराकरण का भरोसा दिलाया। सुबह 10.30 बजे से शुरू हुआ शिविर शाम 5 बजे तक चला। शाम तक 61 शिकायतें मिलीं। अब इन्हें हल किया जाएगा। शिक्षक संवर्ग की 20, अध्यापक की 24 और अन्य कर्मचारी वर्ग की 17 शिकायतें मिली हैं।

ये शिकायतें आईं

समयमान वेतनमान 12, 24 एवं 30 साल में मिलना चाहिए। लेकिन अब तक नहीं मिल पाया है। समयमान की 25 शिकायतें आई हैं। क्रमोन्नति का लाभ नहीं मिल पाया है। क्रमोन्नति की 9 शिकायतें आई है। जीपीएस की 14 शिकायतें आई हैं।

शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे शिक्षक। इनसेट: संबोधित करते जिला पंचायत सीईओ।

शिक्षकों की सभी शिकायतों का हल समय सीमा में किया जाएगा

बीईओ एम.एल. डामर ने बताया परिवेदना शिविर में जो शिकायतें मिली है। उनका समय सीमा में हल किया जाएगा। सभी शिकायतों को कम्प्यूटराइज्ड किया जाएगा। इसके बाद 21 तक डीईओ को भेजा जाएगा।

रतलाम के साथ जावरा, पिपलौदा, आलोट में भी लगे शिविर

रतलाम के साथ ही जावरा, पिपलौदा, आलोट में भी शिविर लगे हैं। रतलाम में 61 शिकायतें मिलीं। जावरा में 38, पिपलौदा में 52 एवं आलोट 14 शिकायतें प्राप्त हुईं।

खबरें और भी हैं...