पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन 19 व 20 को इंदौर में

प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन 19 व 20 को इंदौर में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का प्रांतीय सम्मेलन व प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन 19 व 20 मई को ओल्ड पलासिया में पीडब्ल्यूडी कम्यूनिटी हॉल, गायत्री मंदिर के पास इंदौर में होगा। प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश के कर्मचारी हितैषी मांगों व आठ सूत्रीय बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। जिला संरक्षक श्याम टेकवानी व जिलाध्यक्ष तेजपालसिंह राणावत ने बताया प्रांतीय निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी केएम बाबर द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष का निर्वाचन संघ की पंजीयत नियमावली के प्रदत्त प्रावधानुसार प्रांतीय अध्यक्ष का निर्वाचन कराए जाने के लिए नियमानुसार निर्वाचन कार्यक्रम प्रसारित किया जा चुका है। निर्वाचन लोकतांत्रिक पद्धति से होगा। रतलाम जिले के जिला तहसील ब्लॉक अध्यक्षों के साथ 100 प्रतिनिधियों का दल सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंदौर पहुंचेगा।

खबरें और भी हैं...