रतलाम | अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले ग्रामीण डाक सेवक 22 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। सचिव सज्जनलाल टांक ने बताया जीडीएस के नए वेतनमान के लिए कमलेश चंद्रा वेतन आयोग की रिपोर्ट सरकार को तीन साल पहले सौंप दी थी लेकिन दु:ख है कि सरकार ने कई बार बैठक करने के बाद भी इस रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल रखा है। यह वेतन आयोग सरकार द्वारा ही गठित किया था, बावजूद रिपोर्ट नहीं आने से कर्मचारियों में आक्रोश है। आईएल पुरोहित, एबी राजीव, भरत राठौर, टीआर मारू, एनके गिरी आदि ने हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।