पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • डाककर्मियों का अधिवेशन कल, सम्मान भी होगा

डाककर्मियों का अधिवेशन कल, सम्मान भी होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ का ग्रुप सी पोस्टमैन एमटीएस एवं ग्रामीण डाक सेवक का द्विवार्षिक संयुक्त अधिवेशन 20 मई को सालाखेड़ी स्थित होटल लावण्य पैलेस में होगा। इसमें रिटायर कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी के संभागीय सचिव निरंजन गिरी ने बताया अध्यक्षता आई. एल. पुरोहित करेंगे। उदघाटन डाक अधीक्षक आर. डी. कौरव करेंगे। मुख्य अतिथि ग्रुप के प्रांतीय सचिव आर. चौबे एवं विशिष्‍ट अतिथि पोस्टमैन एमडीएस अध्यक्ष जयरूप यादव होंगे। विशेष अतिथि एमसी जैन, एच. एन. जोशी, भरत राठौड़ एवं अहमद अली भी मौजूद रहेंगे। अधिवेशन में रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर के 250 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...