रतलाम | भारतीय मजदूर संघ के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मधुकर साबले प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार रतलाम आए। पावर हाउस रोड स्थित श्रम कल्याण केंद्र में उन्होंने श्रमिक यूनियनों, महासंघों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में प्रतिनिधि मंडल ने अनुकंपा नियुक्ति पर लगी रोक हटाने, संविदा नियुक्ति पर नियुक्त कर्मचारियों को नियमित करने, आउट सोर्सिंग के कुशल श्रमिकों को अर्द्ध कुशल व अकुशल श्रमिकों का वेतन देने आदि समस्याओं को उठाया। समस्याओं को लेकर अध्यक्ष ने आश्वासन दिया। अतिथि परिचय व स्वागत भाषण असंगठित क्षेत्र श्रमिक संघ के मालवांचल प्रमुख दिलीप मेहता ने दिया। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने पेंशनरों के लिए 7वें वेतनमान की घोषणा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी आदि को किए प्रयासों की सफलता बताया। श्याम मनोहर यादव, जीएल व्यास, लोकेश कटारिया, राजेश जोशी, दौलतराम सोलंकी, निरंजना परासिया, सुनील दुबे आदि मौजूद थे।