पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक की टक्कर से स्कूटर सवार घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | सज्जन मिल गेट के पास अनियंत्रित बाइक चालक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक बाइक छोड़कर भाग गया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार नागर वास निवासी सुधांशु पिता कैलाशचंद्र व्यास स्कूटर से राम मंदिर से अलकापुरी तरफ जा रहा था। पीछे से बाइक (एमपी 43 एमई 5952) टकरा गई। दुर्घटना में दायें हाथ पर चोट लगी और स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई तो आरोपी भाग निकला। सुधांशु ने बताया परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में यह बाइक निखिल पिता मनोहरलाल खिमेसरा निवासी संत नगर त्रिवेणी रोड के नाम पर रजिस्टर्ड है।

खबरें और भी हैं...