पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सहकारी संस्थाओं में गबन व धोखाधड़ी प्रकरणों की समीक्षा कलेक्टर ने की

सहकारी संस्थाओं में गबन व धोखाधड़ी प्रकरणों की समीक्षा कलेक्टर ने की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले की सहकारी संस्थाओं में गबन, धोखाधड़ी के प्रकरणों की समीक्षा कलेक्टर रुचिका चौहान ने शुक्रवार को की। इसमें कलेक्टर ने संस्थाओं की अधिकतम राशि वसूली पर जोर दिया तथा प्रकरणों में कुर्की से राशि वसूलने के निर्देश दिए। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष अशोक चौटाला व सहकारिता विभाग के अधिकारी व संस्थाओं से जुड़े व्यक्ति मौजूद थे। कलेक्टर ने कहा गबन, धोखाधड़ी के प्रकरणों में न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण सावधानी के साथ की जाए। इनमें कोई कोताही नहीं बरती जाए। जिन प्रकरणों में प्रभारी अधिकारी नियुक्त नहीं हैं, वहां तत्काल प्रभारी बनाए जाएं। जिन प्रकरणों में व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है, उनमें वसूली संबंधी मार्गदर्शन शासन से प्राप्त किया जाए। कलेक्टर ने सहकारिता विभाग को निर्देश दिए कि गबन के मामलों में कितनी राशि वसूल की गई है, इसका तीन साल का ब्योरा प्रस्तुत किया जाए।

कस्टम हायरिंग केंद्रों की गतिविधियों का विस्तार करें- कस्टम हायरिंग केंद्रों की गतिविधियों का विस्तार किया जाए। कृषि उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने कस्टम हायरिंग केंद्रों के संचालन के लिए आयोजित बैठक में दिए।

खबरें और भी हैं...