पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • प्रस्तावित गाइड लाइन 65 कॉलोनियों के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव देख कलेक्टर बोलीं फिर से आकलन करें

प्रस्तावित गाइड लाइन 65 कॉलोनियों के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव देख कलेक्टर बोलीं-फिर से आकलन करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमीनों के भाव तय करने के लिए अगले महीने से नई गाइड लाइन लागू करने की तैयारी है। इसे लेकर कलेक्टोरेट सभागृह में शुक्रवार को जिला मूल्यांकन समिति की बैठक हुई। इसमें उप मूल्यांकन समिति द्वारा बनाए प्रस्ताव पर चर्चा की गई। समिति के प्रस्तावों को देखने के बाद कलेक्टर ने जिला पंजीयक को प्रस्तावित बढ़ोतरी का पुन आकलन करने के निर्देश दिए। साथ ही तीन साल में की बढ़ोतरी दर भी प्रस्तुत करने को कहा ताकि नई गाइड का आकलन किया जा सके।

नई गाइड लाइन हर साल 1 अप्रैल से लागू होती है। मार्च में राज्य सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर वर्ष 2017-18 की गाइड लाइन को ही आगे बढ़ा दिया था। इसके बाद जिला पंजीयक विभाग को पिछले महीने गाइड लाइन तैयार करने के निर्देश मिले।

इस आधार पर विभाग ने नई गाइड लाइन तैयार की। इसमें शहर की 65 से ज्यादा कॉलोनियों में दाम बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया। उप मूल्यांकन समिति ने इस मुहर लगा दी। इसके बाद जिला मूल्यांकन समिति के सामने रखा। जहां कलेक्टर ने जिला पंजीयक को गाइड लाइन का दोबारा आकलन करने और तीन साल का प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। इसके बाद इस गाइड लाइन को फिर से कलेक्टर देखेगी। और स्वीकृति के बाद इसे भोपाल महानिरीक्षक विभाग भेजा जाएगा। जहां से स्वीकृति मिलते ही नई गाइड लाइन लागू की जाएगी।

उप मूल्यांकन समिति ने ऐसी तैयार की गाइड लाइन

गाइड लाइन देखने के बाद निर्देश देती कलेक्टर।

ये कॉलोनियां जुड़ेंगी नई गाइड लाइन में

वर्ष 2018-19 की गाइड लाइन में पुखराज रेसीडेंसी, राधिका रेसीडेंसी, श्री साईं रेसीडेंसी, गुरुनानक कॉलोनी, अमलतास कॉलोनी, करमदी रोड पुल के पास गुलाब शाह वाला रोड, नगर निगम सीमा में रिलायबल रेसीडेंसी, नवकार रेसीडेंसी, भांभी गृह निर्माण समिति, नाकोड़ा नगर तथा नवकार रेसीडेंसी को जोड़ने का प्रस्ताव है। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ सोमेश मिश्रा, एसडीएम अनिल भाना, जिला पंजीयक ऋतंभरा द्विवेदी, नगर निगम आयुक्त एस. के. सिंह, वरिष्ठ उपपंजीयक प्रदीप निगम आदि मौजूद थे।

शहर की 65 कॉलोनियों में जमीन के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसमें 8 क्षेत्रों में 10 फीसदी, 31 क्षेत्रों में 10 से 20 फीसदी तथा 25 क्षेत्रों में 20 फीसदी से अधिक वृद्धि का प्रस्ताव रखा।

रतलाम के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ोतरी प्रस्तावित है। इसमें 11 क्षेत्रों के लिए 5 से 10 फीसदी, 13 क्षेत्रों के लिए 10 से 20 फीसदी तथा 19 क्षेत्रों के लिए 20 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।

कृषि भूमि क्षेत्र में वृद्धि प्रस्तावों के तहत रतलाम कृषि भूमि क्षेत्र में 4.06, जावरा में 0.27, सैलाना में 0.49 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया है। आलोट के कृषि भूमि क्षेत्र में वृद्धि का प्रस्ताव नहीं किया गया है।

जावरा शहरी क्षेत्र किसी तरह की कोई बढ़ोतरी का प्रस्ताव नहीं है। आलोट शहरी क्षेत्र में 0.25 फीसदी, सैलाना शहरी क्षेत्र में 0.27 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव है।

खबरें और भी हैं...