पेंशनर समाज की बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन
रातू | झारखंड राज्य पेंशनर समाज की रातू इकाई की बैठक रविवार को प्रखंड सभागार में हुई। समाज के जिला सचिव सीपी सिंह, जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद व अखिल भारतीय पेंशनर महासंघ के राष्ट्रीय सचिव महेश सिंह उपस्थित थे। अध्यक्षता डॉ. गुरुदेव सिन्हा ने की। मौके पर नई कमेटी बनाई गई। अध्यक्ष डॉ. गुरुदेव प्रसाद सिन्हा, उपाध्यक्ष तिलु महतो, केबी सहाय, सैरुण खातून, सचिव हरिहर दास, संयुक्त सचिव मोईन अहमद, रामबिलास सिंह, कोषाध्यक्ष लाल रघुनंदन शिखर, कार्यालय सचिव शंभुनाथ श्रीवास्तव चुने गए।