पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेज छात्राओं की हत्या के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

कॉलेज छात्राओं की हत्या के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली में कॉलेज की छात्रा रेणु कुमारी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के एक सप्ताह होने के बावजूद अभी तक पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। वहीं, पुंदाग की छात्रा अफसाना परवीन की हत्या सहित महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक दुबे के नेतृत्व में मंगलवार को काठीटांड़ चौक में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में शामिल लोग सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आलोक दुबे ने कहा कि यदि अगले 48 घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो रातू बंद किया जाएगा। मौके पर नसीम अंसारी, संजीव यादव, मो. इलियास, मो खैरुदीन अंसारी, फिरोज रिजवी, सरोज उरांव, शकुंतला देवी, पंकज सिंह, राजकुमार, बिगी उरांव सहित कई लोग मौजूद थे।

48 घंटे में हत्यारे नहीं पकड़े गए तो रातू बंद

खबरें और भी हैं...