रातू | छोटानागपुर फन कैसल पार्क रातू में रविवार को समरनामा-2018 शुरू हुआ। बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रम में गर्मी छुट्टी बिताने पार्क आए बच्चों सहित अभिभावकों ने जमकर मजा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत नटराज ग्रुप के कलाकारों ने गणेश वंदना से की। एक से बढ़कर एक डांस ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। इनमें भाग लेकर बच्चों ने कई पुरस्कार भी जीते। वहीं, बच्चों संग अभिभावकों ने पार्क में लगे झूलों का आनंद उठाया। पार्क में इस बार बच्चों के लिए कई तरह के झूले लगाए गए हैं। पार्क में ही द जंगल शो का भी आयोजन किया गया है। झारखंड में इस तरह का पहला राइड्स है, जिसमें भयानक जंगली जानवर से लोगों का पाला पड़ता है। कुछ जानवर बच्चों का स्वागत भी करते हैं।