पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 501 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

501 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महावीर मंदिर छप्परगढ़ा टिकराटोली में वर्षगांठ के मौके पर शनिवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में 501 महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर उषामातु स्थित तालाब पहुंची। यहां मुख्य पुरोहित ब्रह्मानंद पाठक की देखरेख में पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरवाया गया। इसके बाद कलश यात्रा पुनः मंदिर पहुंची, जहां कलश को स्थापित किया गया। इसके बाद मंदिर में भगवान महावीर की विधिवत पूजा अर्चना की गई। दोपहर में कलश यात्रा में शामिल महिलाओं से हवन कराया गया। हवन के बाद मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया। देर रात से भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों पर देर रात तक झुमते नजर आए। कार्यक्रम के सफल संचालन में समाजसेवी महेश महतो, मदन साहू, सुरेन्द्र राय, रामकिशुन महतो, बिगन महतो, पंकज राय, गौतम राय, दिलीप महतो, पांडु साहू, अशोक महतो सहित कई अन्य थे।

पिपरा डाड़ी शिव मंदिर के वार्षिकेात्सव पर निकाली गई शोभायात्रा
ठाकुरगांव | बुढ़मू के पिपरा डाड़ी शिव मंदिर का वार्षिकेात्सव मनाया गया। इस अवसर आयोजित एकदिवसीय यज्ञ का शुभारंभ हर हर महादेव के उदघोष के साथ निकाली गई कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में 1151 महिलाओं ने भाग लिया, जिनके बीच कलशों का वितरण मुख्य अतिथि भजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री रंजन पासवान द्वारा हुआ।

कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर तुरमुली केराबार सुरीद मनातू होते हुए जल ग्रहण करने के बाद पुनः मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गये। सारे अनुष्ठान पं आचार्य रूद्रनाथ मिश्रा, आर्चा नरेन्द्र किशोर वैद्य के सान्निध्य में संपन्न हुआ। यजमान के रूप में हीरालाल महतो और लगनू महतो, आनंद किशोर यादव आदि शामिल हुए। यज्ञ में विधायक जेसी राम, सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व विधायक रामचंद्र बैठा आदि शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...