चान्हो | लंबे समय से बीमार चान्हो के मदई निवासी सेना के जवान पवन उरांव का निधन हो गया। सैनिक सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर मदई गांव पहुंचा। शनिवार को ही अंतिम संस्कार किया गया। पवन अपने पीछे अपनी प|ी पूनम उरांव सात साल के बेटे राहुल उरांव व तीन साल की बेटी रुचि उरांव को छोड़ गए हैं। उन्होंने 2002 मंे आर्मी ज्वाइन की थी। राजस्थान मंे पोस्टेड थे, उसी समय पेट की बीमारी के कारण उन्हें चंडीगढ़ के आर्मी अस्पताल मंे भर्ती कराया गया था। तीन महीने तक इलाज कराने के बाद पवन फिलहाल रातू के सिमलिया स्थित अपने नए घर में रह रहे थे। जहां शुक्रवार को उनका निधन हो गया। शनिवार को जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, पुरा गांव शोक मे डूब गया। अंतिम दर्शन के लिए उपमुखिया पारस कुमार, समाजसेवी अल्फ्रेड मिंज, जलेश्वर महली सहित बडी संख्या मे लोग पहुंचे थे।