पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूसरे दिन भी 140 लोगों ने फोन कर मांगा पानी

दूसरे दिन भी 140 लोगों ने फोन कर मांगा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में जलसंकट गहराने के बाद दैनिक भास्कर द्वारा शुरू किए गए हेल्पलाइन नंबर पर सोमवार को करीब 140 लोगों ने फोन करके पानी की किल्लत दूर करने का आग्रह किया।

रातू रोड की पूनम ने बताया कि दो दिन पहले पानी मिला था। इसके बाद सप्लाई पानी नहीं आया। बोरवेल भी सूखे हैं।

यमुना नगर से आलोक सिंह ने बताया कि 350 फुट गहरा बोरवेल भी फेल हो गया है। सप्लाई पानी की व्यवस्था नहीं है।

प्रेम नगर के लोगों ने कहा कि जेल परिसर जलमीनार से पानी नहीं मिल रहा है। यहां एक भी सरकारी बोरवेल नहीं है।

किशोरगंज व हरमू में वाटर सप्लाई के समय बिजली काटने की मांग की गई है। क्योंकि सप्लाई के समय लोग मोटर से पानी खींच लेते हैं।

लाइन टैंक रोड की स्नेहा ने कहा कि 7 दिनों से इस क्षेत्र में वाटर सप्लाई नहीं हो रही है। हम परेशान हैं।

खबरें और भी हैं...