भाजपा इस बार हटिया से जीती तो दिखाएंगे विकास : सीमा
आज जिस तरह से जनप्रतिनिधि सरकार की ओर से आम जनता को दी जा रही सुविधाओं को अपनी ओर से दी जाने वाली सुविधाएं बता कर जनता को बरगला रहे हैं। यह जनता को पता चलते ही उनकी पोल खुल जाएगी। यह बात भाजपा नेत्री सीमा शर्मा ने कही। वे बुधवार को रातू के एक रेस्त्रां में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रही थी। आगे उन्होंनेे कहा कि अब जनता जागरूक हो गई है। जनप्रतिनिधियों द्वारा यह कहा जाना कि गरीबों को सरकार की ओर से मिल रही सुविधाओं को जनप्रतिनिधि दे रहे हैं। यह जनता के साथ बड़ा धोखा है। जिसे जनता समझ रही है। कुछ प्रतिनिधि तो सुविधा के बदले पैसे भी वसूल कर रहे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए सीमा शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की समस्या से उन्हें अवगत कराएं, वे हर हाल में समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगी। अगर, अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हटिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतती है, तो क्षेत्र में विकास करके बताएगी कि किसे विकास कहा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास को लेकर जो प्रयास कर रहे हैं, उसे हम हर हाल में पूरा करने का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेवारी है।