पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुखिया के घर में चोरी का प्रयास

मुखिया के घर में चोरी का प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रातू | फुटकलटोली की मुखिया प्रभा तिर्की के घर में 15 मई की रात चोरों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया। चोरी में असफल होने पर चोरों ने घर के एक कमरे में आग लगा दी। इससे पलंग, अलमीरा, फ्रीज, पांच बड़े बक्सा, दो अटैची, घर-जमीन के कागजात सहित पलंग के बाक्स में रखे कई कीमती घरेलू सामान जलकर राख हो गए। इस संबंध में फुटकलटोली की मुखिया प्रभा तिर्की ने रातू थाना में लिखित सूचना दी है। मुखिया प्रभा तिर्की ने बताया कि उनके पति मोबिन तिर्की की तबीयत खराब है। पिछले तीन दिनों से वे हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इधर, घर में उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी प्रयास किया। उन्होंने आंशका जताते हुए कहा कि चोर जरूरत कुछ दिनों से घर की रेकी कर रहे होंगे कि कब घर खाली रहता है।

खबरें और भी हैं...