पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो छात्राओं की हत्या के विरोध में प्रतिरोध मार्च

दो छात्राओं की हत्या के विरोध में प्रतिरोध मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिस्का नगड़ी | पुंदाग की अफसाना परवीन और रातू पाली की रेणु कुमारी की जघन्य हत्या के विरोध में शुक्रवार को प्रतिरोध मार्च और मोमबत्ती जुलूस निकाला गया। नगड़ी प्रखंड के नयासराय मठ टोली से जुलूस प्रारंभ हुई जो गुटवा बांध चौक तक गई। इधर नगड़ी के चेक पोस्ट से नगड़ी चौक तक भी शांति मार्च निकाली गई। जुलूस में जिप सदस्य एनुल हक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। मौके पर दोनों की मौत पर दो मिनट की मौन रख उनकी आत्मा की शांति की दुआ की गई। इस अवसर पर जिप सदस्य एनुल हक ने कहा कि अफसाना और रेणु की अपराधियों ने बेरहमी से जलाकर मार डाला। पर पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाय हाथ पर हाथ धरी बैठी है। राज्य में अपराधी बेलगाम हो गये हैं कानून नाम की कोई चीज नहीं है। मौके पर संजीदा खातून, हमीदा खातून, श्वेता देवी, शंभु खलखो, जहाना प्रवीण, नीलम तिग्गा,अरशद अंसारी, मुमताज खातून, जीनत प्रवीण, मकसूद अंसारी, इमरान अंसारी, तसलीम अंसारी, संजय साहू, हाजी सिदीक, कादिर अंसारी आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...