पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खलारी के साप्ताहिक हाट में मोबाइल फोन की चोरियां बढ़ीं

खलारी के साप्ताहिक हाट में मोबाइल फोन की चोरियां बढ़ीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खलारी | क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक हाट में मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। शुक्रवार को मोहननगर के साप्ताहिक हाट में आधा दर्जन लोगों की मोबाइल फोन की चोरी हुई। जब खलारी के एक मीडिया कर्मी का मोबाइल फोन चोरों ने उड़या, तो हो-हल्ले के बाद पांच-छह लोगों ने भी अपना-अपना मोबाइल फोन चोरी होने की बात बताई। वहीं, गुरुवार को भी महावीरनगर के साप्ताहिक हाट में भी सब्जी खरीदने आए कई लोगों का मोबाइल चोरी हुआ। बाजार में ही कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी के आरोप में दो बच्चों को पकड़कर खलारी पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल ने बताया कि जांच में कोई साक्ष्य नहीं मिलने के कारण दोनों बच्चों को छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार मोबाइल चोर भुरकुंडा व पतरातू क्षेत्र से ट्रेन से आते हैं और मोबाइल सहित अन्य चोरी कर ट्रेन से चले जाते हैं।

खबरें और भी हैं...