पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुनिया के लिए प्रेरणा यहां का जल प्रबंधन

दुनिया के लिए प्रेरणा यहां का जल प्रबंधन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन स्थित न्यू सैटेलाइट अर्ली वॉर्निंग सिस्टम दुनियाभर के 5 लाख डैम्स के पानी की स्थिति की निगरानी कर रहा है। हाल ही में इसकी रिपार्ट आई है जिसके अनुसार दुनिया के चार देश भारत, मोरक्को, इराक और स्पेन पर जल संकट मंडरा रहा है। वहीं दूसरी ओर दुनिया के कुछ देश ऐसे भी हैं जिनके जल प्रबंधन की युक्तियां दुनिया के लिए उदाहरण बन चुकी हैं।

 इजराइल: कड़े हैं नियम
इजराइल के क्षेत्रफल का केवल 2 प्रतिशत भाग ही पानी से युक्त है। यहां वर्षा भी बहुत कम होती है बावजूद इसके इस देश में पानी की समस्या ना के बराबर है। दरअसल इजराइल में कम पानी में काम चलाने के लिए देश के हर विभाग ने दिशा निर्देश बनाए हैं। यहां जल के दुरुपयोग और प्रदूषण पर कड़ी निगरानी रखी जाती है। सिंचाई के पानी का 75 प्रतिशत पानी यहां दोबारा यूज होता है। यहां सरकार द्वारा पानी के कड़े प्रबंधन का इंतजाम है।

कई देशों पर मंडरा रहा है जल संकट
 केप टाउन: जनता संग प्रयास
केप टाउन में 15 वर्षों में 30% जनसंख्या की वृद्धि के बाद भी पानी के उपयोग 30% तक कमी आई है। जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरुक करने के साथ नवीन तकनीक के इस्तेमाल किया गया। जल अपव्यय को कम करने के लिए पानी के दबाव को कम और लीकेज को दूर किय गया। 95 पार्क और गोल्फ कोर्स को साफ पानी के बजाए दूसरे पानी को इस्तेमाल करने के लिए कहा गया। इससे एक साल में लाखों गैलन पानी बचाया गया।

 नीदरलैंड्स: बाढ़ का पानी संरक्षित
नीदरलैंड्स में रूम फॉर रिवर परियोजना के लिए 2.8 बिलियन डॉलर खर्च किए गए। बरसात और बाढ़ के पानी को संरक्षित करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया। इससे बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगों को राहत भी मिली। पूरे देश में जल संसक्षण से जुड़े 39 परियोजनाएं शुरू की गई, जिनमें सरकार के साथ प्राइवेट कंपनी, विश्वविद्यालय और इंजनियरिंग फर्म आदि ने मिलकर काम किया।

 सउदी अरब: अंडरग्राउंड जल संग्रह
रेगिस्तान में बसे इस देश में पानी का अहम स्त्रोत अकवीफर्स है। अकवीफर्सी में अंडरग्राउंड रूप से जल का संग्रह किया जाता है। 1970 में सरकार ने अकवीफर्स पर काम शुरू किया। तब से अब तक देश में हजारों अकवीफर्स बनाए गए, जो कृषि और शहरी दोनों जगह इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा समुद्री पानी को पीने लायक बनाने के लिए डीसेलीनेशन प्रक्रिया भी यहां बेहद कारगर है।

खबरें और भी हैं...