पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाशिंगटन, उमेश ने मैच विजयी प्रदर्शन किया

वाशिंगटन, उमेश ने मैच विजयी प्रदर्शन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी की ड्रेस दो तरह की है। घरेलू मैचों में टी-शर्ट काले और लोअर लाल रंग का है, जबकि घर के बाहर के मैचों के लिए टी-शर्ट लाल और लोअर काले रंग का है। खिलाड़ी गलत टी-शर्ट पहन लेते हैं, पिछले मैच में ऐसा ही हुआ। क्विंटन डीकॉक घरेलू मैदान पर पंजाब के खिलाफ घर के बाहर वाली टी-शर्ट पहन ली। ऐन वक्त पर सही टी-शर्ट आ गई। पंजाब के खिलाफ उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी की। उमेश ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर मैच का रुख ही बदल दिया। पंजाब टीम 155 रन ही बना सकी।

चेन्नईयन 18 साल के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए। फिर सुंदर ने आखिरी ओवर में दो बाउंड्री लगा दी। बेशक मैन ऑफ द मैच के हकदार उमेश यादव ही थे लेकिन आरसीबी में परंपरा है कि हम स्टैंड आउट परफॉर्मर को मैच बॉल पुरस्कार स्वरूप देते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं है कि उस खिलाड़ी ने सबसे अधिक रन बनाए हों या सबसे अधिक विकेट लिए हों। कोच डेनियल विटोरी ने मैच बॉल वाशिंगटन सुंदर को दी, जिसका सभी ने स्वागत किया। (टीसीएम)

डिविलियर्स की कलम से

खबरें और भी हैं...