मैक्सिकन बॉर्डर की डिजाइन वाले शॉर्ट्स के साथ उतरा अमेरिकी बॉक्सर, हारा
रॉड साल्का (बाएं) बाउट के दौरान।
न्यूयॉर्क | यह तस्वीर अमेरिकी बॉक्सर रॉड साल्का और मैक्सिकन बॉक्सर फ्रांसिस्को वर्गास के बाउट की है। रॉड इस बाउट में राष्ट्रपति ट्रम्प के प्रति समर्थन जताते हुए अमेरिका फर्स्ट लिखा शॉर्ट्स पहनकर उतरे। इस पर अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर बन रही दीवार की डिजाइन भी बनी हुई थी। पर रॉड यह मुकाबला 6 राउंड के बाद ही हार गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया।