पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डेनमार्क के पीएम ने कहा-

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरुलिया हथियारकांड के आरोपी किम डेवी के प्रत्यर्पण मामले में मदद करेंगे

स्टॉकहोम |
स्वीडन दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्दिक समिट के पहले अहम सफलता मिली है। डेनमार्क के पीएम के साथ द्विपक्षीय वार्ता में मोदी ने कहा-हमारे रिश्ते मजबूत हैं। हम इन्हें और ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं। मोदी ने पुरुलिया हथियारकांड का मामला उठाते हुए कहा 1995 में हथियार गिराने का मास्टरमाइंड किम डेवी अब तक फरार है। इस पर डेनमार्क के पीएम ने भरोसा दिया कि डेवी के प्रत्यर्पण मामले में भारत की पूरी तरह से मदद करेंगे। इससे पहले मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन की मौजूदगी में वहां के टॉप 30 सीईओ के साथ राउंडटेबल मीटिंग की। मोदी ने अपील करते हुए कहा कि भारत में निवेश के अच्छे मौके हैं। आप हमारे यहां निवेश कर मौके का लाभ उठाएं।

खबरें और भी हैं...