जाेकोविच मोंटे कार्लो मास्टर्स के तीसरे राउंड में, कोरिच को हराया
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच को हराकर मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में प्रवेश कर लिया। उन्होंने 7-6, 7-5 से मुकाबला जीता। नौवीं वरीय जाेकोविच का अब ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम से मुकाबला होगा। थिएम ने रूस के आंद्रे रुबलेव को 5-7, 7-5, 7-5 से मात दी। बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने भी अपने मुकाबले जीत लिए। चौथी सीड दिमित्रोव ने पियरे ह्यूज हर्बर्ट को 3-6, 6-2, 6-4 से हराया। ज्वेरेव ने लक्जमबर्ग के जाइल्स म्युलर को 4-6, 6-3, 6-2 से मात दी।