पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑल इंडिया कोटे में ज्यादा एडमिशन के लिए बड़ा फैसला; नीट पीजी में सीट ब्लाॅक करना आपराधिक कृत्य माना जाएगा

ऑल इंडिया कोटे में ज्यादा एडमिशन के लिए बड़ा फैसला; नीट पीजी में सीट ब्लाॅक करना आपराधिक कृत्य माना जाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . कोटा | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऑल इंडिया कोटे में अधिक छात्रों को एडमिशन दिलाने और नीट पीजी की काउंसलिंग को बेहतर बनाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब नीट पीजी की काउंसलिंग के दूसरे राउंड में सीटें ब्लाॅक करने को आपराधिक कृत्य (क्रिमिनल ऑफेंस) माना जाएगा। इस संबंध में मंत्रालय ने नोटिस जारी कर कहा है कि कुछ छात्र जान-बूझकर सीटें ब्लाॅक खुद दाखिला नहीं लेते और दूसरों को भी वंचित कर देते हैं। इसके कारण पिछले साल नीट पीजी में करीब एक हजार सीटें ब्लाॅक रह गई थीं।

आज दिल्ली हाईकोर्ट से आ सकता है फैसला

नीट यूजी में एक और महत्वपूर्ण फैसला दिल्ली हाईकोर्ट से मंगलवार को आ सकता है। सोमवार को 25 साल से अधिक आयु के उम्मीदवारों को शामिल करने, ओपन स्कूलिंग व एडिशनल बॉयोलॉजी सहित अन्य को नीट के लिए पात्र करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में लंबी सुनवाई हुई।

खबरें और भी हैं...