- Hindi News
- National
- पुलिस ने भुवनेश्वर से कटक तक कबूतरों से संदेश भिजवाया, 72 साल से ये अभ्यास चल रहा, इस बार भी सफल रहा
पुलिस ने भुवनेश्वर से कटक तक कबूतरों से संदेश भिजवाया, 72 साल से ये अभ्यास चल रहा, इस बार भी सफल रहा
ओडिशा पुलिस आज भी कबूतरों से संदेश भिजवाती है, क्योंकि जब मोबाइल-टेलीफोन फेल हो जाते हैं तो ये कबूतर ही काम आते हैं
75 किमी तक की रफ्तार से उड़ सकते हैं कबूतर
एबी त्रिपाठी बताते हैं कि ओडिशा के कई क्षेत्र अभी भी मेनस्ट्रीम कम्युनिकेशन से दूर हैं। यहां जितनी देर में पुलिस पहुंच पाएगी, उससे कम समय में कबूतर उड़कर पहुंच सकते हैं। कबूतर 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकते हैं। रोड नेटवर्क से कटे क्षेत्रों में ये तरीका कारगर है। कबूतर की उम्र करीब 20 साल तक होती है। जिस कबूतर को एक बार प्रशिक्षित कर दिया, वो लंबे समय तक काम दे सकता है।
कबूतरों के गले में संदेश बांधकर उन्हें भुवनेश्वर से कटक के लिए उड़ाया गया।