पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रैंकिंग : मंधाना चौथे नंबर पर, पहली बार टॉप 5 बल्लेबाजों में जगह बनाई

रैंकिंग : मंधाना चौथे नंबर पर, पहली बार टॉप-5 बल्लेबाजों में जगह बनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा वनडे में अपनी बेस्ट रैंकिंग पर पहुंच गई हैं। 21 साल की स्मृति ने 10 स्थान की छलांग लगाते हुए वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में चाैथा स्थान हासिल कर लिया है। यह उनके करिअर की बेस्ट रैंकिंग है। स्मृति ने पहली बार टॉप-5 वनडे बल्लेबाजों में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी पहले, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स दूसरे नंबर पर हैं। स्मृति ने इस साल अब तक नौ पारियों में 66.37 के औसत से 531 रन बनाए हैं। इसमें 5 फिफ्टी शामिल हैं। वहीं, दीप्ति शर्मा ऑलराउंडर की सूची में तीसरे नंबर पर हैं।

खबरें और भी हैं...