पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वायरल... तूफान में पिता की 35 साल पुरानी तस्वीर को बेटे ने यूं यादगार बनाया

वायरल... तूफान में पिता की 35 साल पुरानी तस्वीर को बेटे ने यूं यादगार बनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बर्फीले तूफान के दौरान पिता ने ढाई वर्षीय बेटे के साथ फोटो खिंचाई थी। उसी बेटे ने 35 साल बाद उसी तारीख पर अपने बेटे के साथ वैसी ही फोटो खिंचाई। 14 अप्रैल 1983 के दिन भी वहां बर्फीला तूफान आया था। इन दिनों भी वहां बर्फीला तूफान जारी है। यह बात अमेरिका के बर्न्सविल शहर (मिनेसोटा) की है, जहां बर्फबारी के कारण वाहनों का परिवहन बंद हो गया है। 1983 की फोटो में ढाई वर्षीय आरोन ब्राउन पिता के साथ हैं। इस 14 तारीख को आरोन को उनके भाई ने पुराने फोटो की याद दिलाई थी। तब उन्होंने आरोन ने अपने तीन वर्षीय बेटे वायट के साथ वैसी ही फोटो खिंचाई और पिता को भेजी।

आरोन ने यह फोटो ट्विटर पर अपलोड किया, जो वायरल हो गया। उसे 2.4 लाख लाइक्स मिले एवं 36 हजार से अधिक लोगों ने उसे रीट्वीट किया। आरोन ने उसमें लिखा, इतिहास खुद को दोहराता है। twitter.com

खबरें और भी हैं...